Pudina Paratha Recipe: बढ़ती गर्मी और सुबह की हलचल के बीच नाश्ते को लेकर अक्सर लोगों के मन में यही सवाल रहता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी हो, बनने में जल्दी हो और पेट को भी गर्मी में राहत दे। अगर आप भी रोज़ाना के बोरिंग नाश्ते से हटकर कुछ स्पेशल और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘पुदीना पराठा’ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में पुदीने का सेवन शरीर को अंदरूनी ठंडक प्रदान करता है। यह न केवल डाइजेशन (पाचन तंत्र) को बेहतर बनाए रखता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं इस लाजवाब और आसान रेसिपी को बनाने का तरीका, जिसे आप अपने हेक्टिक शेड्यूल में भी फटाफट तैयार कर सकते हैं।
पुदीना पराठा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप ताजे पुदीने के पत्ते (बारीक कटे हुए)
- 1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- 2 बड़े चम्मच दही (ऑप्शनल, लेकिन इससे पराठे बहुत सॉफ्ट बनते हैं)
- तेल या घी (पराठे सेंकने के लिए)
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
स्टेप 1: सामग्री तैयार करें
सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और सूखने के बाद उन्हें बारीक काट लें।
स्टेप 2: आटा गूंथना
एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें। इसमें बारीक कटा हुआ पुदीना, हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3: दही का इस्तेमाल
अब इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच दही डालें। धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एकदम सॉफ्ट आटा गूंथ लें। (ध्यान रहे कि आटा ज्यादा हार्ड नहीं होना चाहिए)।

स्टेप 4: आटे को रेस्ट दें
आटा गूंथने के बाद उसे एक गीले कपड़े से ढककर 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और पराठे बेलने में आसानी होती है।
स्टेप 5: पराठे बेलना और सेंकना
रेस्ट के बाद आटे सीधी-सीधी (मध्यम आकार की) लोइयां निकालें। बेलन की मदद से गोल पराठे बेल लें। अब एक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। बेले हुए पराठे को तवे पर रखें और दोनों तरफ से हल्का-सा सेक लें। अब ऊपर से थोड़ा तेल या घी लगाएं और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक क्रिस्पी होने दें।
सर्विंग टिप (Serving Suggestion)
आपके गरमा-गर्म और खुशबूदार पुदीने के पराठे तैयार हैं। गर्मियों में इसका स्वाद दोगुना करने के लिए इसे ठंडी फ्रेश दही, खीरे की रायता या गर्मियों के खट्टे-मीठे अचार के साथ सर्व करें। यह नाश्ता हो या लंच, हर मौके पर इसका टेस्ट लोगों के जुबान पर चढ़ेगा।























