मीडिया क्लब ने मनाया महासचिव समेत वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों का जन्मदिन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के महासचिव जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह, सुरेश चौधरी, प्रवेश चौधरी और पत्रकार ऋषि तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों ने सभी जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर क्लब में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

पत्रकारों के लिए नई योजनाएं जल्द होंगी लागू

इस अवसर पर मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सभी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नोएडा मीडिया क्लब में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्लब के सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा और संवाद और मजबूत हो।

अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने यह भी कहा कि मीडिया क्लब नोएडा के पत्रकारों के हित में कई नई योजनाओं पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब पत्रकारों की सुविधाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए प्रयास कर रहा है।

ये पत्रकार और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद शर्मा और आंचल यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिन्हा, मोहम्मद आसिफ, राजेश शर्मा, संगीता चौधरी, संदीप कुमार गर्ग, सुमन चौधरी, हरवीर चौहान, पवन बैरागी, धीरेंद्र अवाना, योगेश राणा, हेमंत कुमार, अनुज गुप्ता, वरुण श्रीवास्तव, संजीव विनायक गुप्ता, कंचन भारद्वाज, रंजीत पांडे सहित अन्य पत्रकार एवं क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों का जन्मदिन समारोह आपसी मेलजोल और सौहार्द का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now