मथुरा: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से राष्ट्रपति की आस्था भरी मुलाकात

प्रेमानंद महाराज से राष्ट्रपति मुर्मू की खास मुलाकात

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ब्रज प्रवास का दूसरा दिन आध्यात्मिक उत्साह के साथ गुजरा। उन्होंने मथुरा वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम में विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। यह मुलाकात देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद और संत परंपरा के बीच एक सेतु के रूप में देखी गई।

‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

राष्ट्रपति आश्रम पहुंचने पर संत प्रेमानंद महाराज ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका स्वागत किया। परिवार सहित आश्रम पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराज के साथ करीब 27 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्म, समाज और ब्रज की परंपरा पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सूत्रों के अनुसार, प्रेमानंद महाराज ने नाम जप की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यही मनुष्य जीवन के उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। मुलाकात के दौरान आश्रम पक्ष ने राष्ट्रपति को प्रसाद स्वरूप दुपट्टा, माला और प्रसाद भेंट किया।

यह भी पढ़ें : ईरान युद्ध: : पीएम मोदी ने फ्रांस-कतर समेत 5 नेताओं से स्थिति पर की चर्चा

प्रेम मंदिर और इस्कॉन में किए दर्शन

इससे पहले अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ प्रेम मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए। भोग घर द्वार से प्रवेश लेने वाली राष्ट्रपति ने गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर का लेजर शो भी देखा और प्रथम तल पर श्री सीता-राम के दर्शन के साथ परिक्रमा की।
इसके अलावा, राष्ट्रपति ने इस्कॉन मंदिर (श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर) का भी दौरा किया। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने पूजा सामग्री अर्पित की और कुछ देर ध्यान लगाया। मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं ने जो नृत्य प्रस्तुत किया, उसे राष्ट्रपति ने सराहा और कीर्तन सुनकर आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now