महाराष्ट्र: ज्योतिबा मंदिर में भक्तों पर पुजारियों का कहर, वीडियो वायरल

पुजारियों ने भक्तों पर बोला हमला

Maharastra News: महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिबा मंदिर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुजारियों ने भक्तों पर हमला बोल दिया। मंदिर परिसर में 15 से 20 पुजारियों ने युवा भक्तों को लाठियों, लातों और मुक्कों से बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से पुजारियों ने भक्तों के साथ मारपीट की।

क्या है पूरा मामला?

घटना रविवार दोपहर की है, जब ‘श्री क्षेत्र ज्योतिबा मंदिर’ परिसर में परिते गांव के करीब 50 से ज्यादा भक्त पहुंचे हुए थे। इनमें शामिल कुछ युवकों ने मंदिर क्षेत्र में गुलाल उछालना और नारियल फेंकना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद अन्य भक्तों को परेशानी होने लगी। जब मामला हद से बढ़ता दिखा, तो मंदिर के पुजारी और सिक्योरिटी गार्ड्स मामला समझाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में दुर्लभ जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद मां की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट्स के अनुसार, युवकों के द्वारा परेशानी पैदा करने के चलते पुजारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात बिगड़ती गई और जल्द ही यह विवाद भीषण मारपीट में बदल गया। कुछ युवक मौके से भागने में कामयाब रहे, लेकिन तीन-चार भक्तों को पुजारियों और गार्ड्स ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया। वायरल वीडियो में दो भक्तों के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिख रहे हैं।

वीडियो में दिखा खौफनाक मंज़र

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुजारी और सिक्योरिटी स्टाफ लाठियों के साथ भक्तों पर टूट पड़े। सबसे चौंकाने वाला मंजर तब देखने को मिला, जब वीडियो में दो-तीन पुजारियों को भक्तों के सिर पर नारियल मारते हुए दिखाया गया है। यह तस्वीरें धार्मिक स्थल की गरिमा के खिलाफ जा रही हैं और लोगों में आक्रोश फैल रहा है।

यह भी पढ़ें : न्यूयॉर्क: एयर कनाडा विमान और फायर ट्रक में टक्कर, कई घायल

प्रशासन की मौन भूमिका और सवाल

हालांकि, मारपीट का सटीक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना ने मंदिर की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या पुजारियों को भक्तों के साथ इस तरह की कार्रवाई करने का अधिकार है? फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now