थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा शराब तस्कर आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। नोएडा में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना पुत्र सुलेमान चौधरी के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से 116 पव्वे देशी शराब (मसाला), उत्तर प्रदेश मार्का बरामद किए गए हैं।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुन्ना पुत्र सुलेमान चौधरी मूल रूप से ग्राम व थाना बारसोई, कटिहार, बिहार का निवासी है। वर्तमान में वह पानी की टंकी के पास, महरौली, दिल्ली में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

116 पव्वे देशी शराब बरामद

थाना सेक्टर-63 पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 116 पव्वे देशी शराब (मसाला) उत्तर प्रदेश मार्का बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से शराब तस्करी के नेटवर्क और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now