करोड़ों की ठगी करने वाले ठगी गैंग का सरगना गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड आर्डर) व पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अन्तर्गत सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा प्रथम के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना बीटा-2 और पुलिस टीम थाना बीटा-2 के द्वारा संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे के फरार अभियुक्त सोनीपत निवासी मुकेश खत्री पुत्र नरेन्द्र को सेक्टर बीटा 2 ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त मुकेश खत्री शातिर किस्म का अपराधी है । अभियुक्त के द्वारा बायों गैस के पट्रोल पम्प खोलने के लिये लाईसैन्स देने वाली नोएडा की कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया से पंप का लाईसैन्स लेने के लिये आवेदन किया गया था और पीएनबी बैंक जिन्द हरियाणा से लोन लेने के लिये कम्पनी के लैटर पैड पर फर्जी पत्र तैयार कर मार्जिन मनी प्राप्त होने पर बैंक में दाखिल कर दो करोड रूपये का लोन पास करा लिया और कम्पनी के साथ धोखाधडी करके कम्पनी को मार्जिन मनी में दिये गये चैक को बाउन्स करा दिया तथा कम्पनी के सेलस डायरेक्टर उत्कर्ष गुप्ता के साथ षडयन्त्र रचकर कम्पनी के बायर्स का डाटा चोरी कर अपनी कंपनी कृष्णा सीएनजी फिलिंग स्टेशन और अग्रणी गैस कंपनी और साथ ही उत्कर्ष गुप्ता द्वारा गुरूनर रिनूवल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी कम्पनी खोल ली गयी।

जहां बंटी बबली बन इन्होंने अपनी कंपनी में इन्वेसमेंट का लालच देकर कई लोगो से करोड़ों रुपए ठगे। कुछ दिन पूर्व इसके साथी उत्कर्ष गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस में बाकी फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बीटा 2 पुलिस द्वारा निरंतर दबिशें दी जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now