कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया दौरा

ऋषि तिवारी


नोएडा। “जेवर बांगर स्थित नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय को इसी शैक्षिण सत्र से प्रारंभ कराए जाने हेतु उच्च शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री जी से की जा रही है वार्ता” जैसा कि विदित ही है कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी ने 07 दिसंबर 2019 को जेवर में एक राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी थी, जो भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत 10 करोड रुपए की धनराशि से बनकर तैयार हो गया है।

आज दिनांक 22 जून 2025 को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय का दौरा किया तथा संबंधित विभाग को जलापूर्ति और पेड़ पौधों के रखरखाव के मौके पर ही निर्देश दिए तथा उच्च शिक्षा विभाग से शीघ्र शिक्षण कार्य आरंभ कराए जाने हेतु भी कहा।

अरविंद केजरीवाल पर मनोज तिवारी का तीखा प्रहार

इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “इस राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की स्थापना का मकसद, ग्रामीण क्षेत्र की उन बच्चियों को भी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो आजादी के बाद से उच्च शिक्षा के अभाव में जी रही थी।” जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि “उपरोक्त डिग्री कॉलेज को इसी सत्र से प्रारंभ किए जाने हेतु संबंधित विभाग और मुख्यमंत्री जी से वार्ता हो चुकी है।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now