ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो “तोता तोता” हुआ लॉन्च

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सोशल मीडिया स्टार ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो “तोता तोता” मुम्बई के अजूरो एनएक्स क्लब में भव्य रूप से लांच किया गया, जिसकी डायरेक्टर सुषमा सुनाम हैं। मर्लिन मैजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस डांस नम्बर सांग के प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव हैं। गाने के गीतकार संगीतकार सावन कुमार और गायक रॉकिंग सावन कुमार हैं।

तोता तोता के लॉन्च पर एल्बम से जुड़ी पूरी टीम के साथ अभिनव श्रीवास्तव के गुरुजी नीरज शर्मा, नीरज श्रीधर, जैनब पत्रा सहित कई सोशल मीडिया इनफ्लूएनसर और गेस्ट्स उपस्थित थे. एक शानदार केक काटकर इस सांग लांच का जश्न मनाया गया। ईशान मसीह और काजोल दास के साथ साथ डायरेक्टर सुषमा सुनाम ने भी इस गाने पर खूब डांस किया।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बढ़ती ताकत

प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव के बड़े भाई नीरज शर्मा विशेष रूप से यहां मौजूद थे। नीरज शर्मा कई रिएलिटी शोज के प्रोड्यूसर हैं और अभिनव श्रीवास्तव उन्हें गुरुजी मानते हैं जिन्होंने अभिनव को निर्माता बनने मे काफी स्पोर्ट किया।

डायरेक्टर सुषमा सुनाम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसे ही उन्होंने तोता तोता गीत सुना उन्हें लगा कि यह बहुत चलने वाला गाना है। ईशान और काजोल दास ने इस मे ग़ज़ब का अभिनय और डांस किया है।

प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव भी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होने कहा कि ईशान को जब यह गाना करने को कहा तो वह तुरन्त तैयार हो गए। उन्होने पूरी एनर्जी से इस मे डांस किया है। य़ह पैप्पी नम्बर है जिसपर लोग झूमने नाचने वाले हैं। इसके बाद मैं ईशान और जैनब के साथ एक जबर्दस्त वीडियो प्रोड्यूस करने जा रहा हूं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now