आईएमएस में अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता का समापन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आईएमएस नोएडा में आयोजित दो दिवसीय अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शुक्रवार को कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान मैनेजमेंट, आईटी, लॉ एवं जनसंचार के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल भावना का परिचय दिया।

विजेता को सम्मानित करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. विकास धवन ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क जैसी महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी विकसित करते हैं। खेलकूद प्रतिस्पर्धा छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई देता हूं और विजेताओं को विशेष रूप से शुभकामनाएं देता हूं। आशा है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

आईएमएस की स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रीना मैसी ने बताया कि इस दो दिवसीय अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के लिए टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, चेस एवं कैरम प्रतियोगिता रखी गयी। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए फाइनल मुकाबला खेला गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 68 किलो वर्ग में प्रांजल यादव एवं 96 किलो वर्ग में प्रियांशु बिष्ट ने बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग में लक्ष्मी सिंह एवं भूमि भारती क्रमशः 56 एवं 84 किलो वर्ग की विजयी रही। टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के सिंगल कैटेगरी में शिवम कुमार एवं डबल्स में शिवम एवं सौरभ विजयी बने। कैरम प्रतिस्पर्धा के महिला एवं पुरुष कैटेगरी में रिया सिंह एवं शशांक यादव ने बाजी मारी। वहीं विजय हलधर एवं मानवी शर्मा ने चेस प्रतिस्पर्धा अपने नाम किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now