मीरारोड के रिहायशी इलाके में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार का भंडाफोड़

मीरारोड में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


मीरारोड पुलिस और नवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑर्केस्ट्रा बार पर देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने इस दौरान बार में काम कर रहे 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जबकि 29 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई मीरारोड पूर्व स्थित सिल्वर पार्क नाके पर ‘चंद्रेश एकॉर्ड’ नामक रिहायशी बिल्डिंग में की। सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि फ्लैट नंबर 102, 103 और 104 को मिलाकर बिना किसी अनुमति के ‘व्हाइट हाउस उर्फ खुशी ऑर्केस्ट्रा बार’ और ‘बैड हाउस ऑर्केस्ट्रा बार’ के नाम से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

पुलिस ने दिखाई सूझबूझ

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही बार संचालकों ने घंटी बजाकर अंदर मौजूद महिलाओं को पीछे के रास्ते से दूसरी मंजिल पर भगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी रास्तों को सील कर दिया और 19 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

छापेमारी के दौरान सामग्री जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 28,000 रुपये नकद, लगभग 20,000 रुपये मूल्य की बीयर और व्हिस्की की बोतलें, तथा बार संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों में मैनेजर, कैशियर और वेटर शामिल हैं। वहीं, ड्राइवर, मालिक और पार्टनर सहित 5 अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए नया कार्यालय सेवा तीर्थ

निवासियों ने की थी शिकायत

जांच में सामने आया कि उक्त बिल्डिंग में बिना अनुमति संरचनात्मक बदलाव किए गए थे। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बार की तेज आवाज से बिल्डिंग में कंपन महसूस होता था और देर रात तक हंगामा होने से परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसके अलावा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई थीं। निवासियों ने पहले भी पुलिस और नगरपालिका को इस संबंध में शिकायतें दी थीं। अब इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने राहत का सांस लिया है और उन्होंने ऐसी गतिविधियों पर सख्ती की मांग की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now