Haryana Uday: युवाओं को अपराध, नशे एंव साइबर क्राइम को छोडना होगा : वरुण सिंगला

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा मेवात की छवि को सुधारने के लिए यहां के लोगों को अपराध, साइबर क्राइम एवं नशे की लत को छोडना होगा । नशा देश की नींव को कमजोर कर रहा है । चंद लोगों द्वारा क्राइम करने की वजह से सारा मेवात बदनाम हो रहा है । बदमाश चाहे कहीं भाग लें उनको ढूंढकर दबोचा जाएगा ।

आज वह तावडू थाना के गांव शिकारपुर में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत लोगों को पुलिस की पाठशाला के दौरान संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा इस पाठशाला का उद्देश्य है सभी को कानून की पालना कराना एवं नशे के विरुद्ध अभियान चलाना ।

यह अभियान छह महीनों तक चलेगा । उन्होंने कहा पहले भी नूंह जिला पुलिस ने अभियान चलाकर काफी नशा तस्करों को दबोचकर उनके पास से काफी मात्रा में नशा की सामग्री बरामद की है तथा इसी तरह से काफी साइबर अपराधियों को दबोचा गया जिन्होंने लगभग 28 हजार लोगों से सौ करोड़ से ज्यादा की ठगी की हुई थी । जो साइबर अपराधी फरार हैं उनको भी हर हालत में दबोचा जाएगा । एसपी नूंह वरुण सिंगला ने कहा कि मेवात जिले में नशा बेचने वालों एवं साइबर अपराध करने वालों की सूचि पुलिस ने तैयार कर ली है ।

अभी भी समय है कि ये नशा एवं साइबर अपराध करना छोड़ दें और अपराध की दुनियां को छोडकर मुख्य धारा में जुड़ जाए अन्यथा ऐसे लोगों को दबोचने के लिए विशष अभियान चलाया जाएगा ।एसपी वरुण सिंगला ने लोगों को नसीहत दी के वे गो-हत्या, अवैध खनन, नशा तस्करी, साइबर क्राइम, टटलू काटने, एटीएम काटने, लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने, बाहर से लोगों को काम के लिए बुलाकर लूटने की वारदातों को ना करें ।

चंद लोग जो इन अपराधों को कर रहे हैं उनसे मेवात बदनाम हो रहा है ।पुलिस की पाठशाला में जिस तरह से पुलिस अधिकारियों ने जनता के साथ सीधा संवाद किया उसके बेहतर परिणाम सामने आएंगें । इससे ना केवल अपराध एवं नशा पर रोक लगेगी बल्कि पुलिस एवं जनता के बीच की दूरी भी कम होगी ।

पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता शहीदा खान ने गांव में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों में नशा खोरी की बढती लत, सामाजिक बुराईयों व अपराधिक घटनाओं आदि की रोकथाम पर छेड़ी की गई मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि समाज से इस बुराई को जड़मूल से खत्म करना बेहद जरूरी हैं खासकर युवा वर्ग पथ से भटककर नशाखोरी व अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भी अपील कर कहा कि वह इस अभियान की कामयाबी के लिए एक मिशन के तौर पर कार्य करें, ताकि इन पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर लोगों ने पुलिस कप्तान का फूल मालाओ, पुष्प गुच्छ देकर व पगडी बांधकर स्वागत किया।

इस अवसर पर डीएसपी तावडू जेपी यादव, एसएचओ संदीप सदर तावडू, मलखान सिंह एसएचओ थाना शहर, पूर्व विधायक शहीदा खान, सरपंच प्रतिनिधि अजरूदीन, असरफ मेवाती, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफार उर्फ गरीबा आदि समेत क्षेत्र की सरदारी मौजूद रही।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now