कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा: जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान अनुज पुत्र स्वर्गीय सर्वेश कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम धनपुरा, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

पुलिस ने वांछित अपराधी को धर दबोचा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

HIGHLIGHTS

  • फरार अभियुक्त अनुज चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • जारचा पुलिस ने दबोचा हत्या के प्रयास का आरोपी
  • ग्राम दयानगर पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • पुलिस की सख्ती: मारपीट और जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा गया

Greater Noida News: थाना जारचा पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल हुई एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 24 अप्रैल 2026 का है। एक शिकायतकर्ता ने थाना जारचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि कुछ लोगों ने उनके और उनके भाइयों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना जारचा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

लिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 12 मई 2026 को गोपनीय सूचना और स्थानीय इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अनुज को ग्राम दयानगर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

आरोपी का है संगीन इतिहास

गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान अनुज पुत्र स्वर्गीय सर्वेश कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम धनपुरा, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पर मारपीट, धमकी, तोड़फोड़, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 से लेकर 2023 तक बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now