ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। थाना कासना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप वाहन भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक वादी ने थाना कासना पुलिस को सूचना दी कि उसका महिंद्रा पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर DL 1 LY 3792 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में तत्काल मु0अ0सं0 151/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से खुलासा
मामले के खुलासे के लिए थाना कासना पुलिस की टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चोरी की गई महिंद्रा पिकअप को बरामद कर लिया।
पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज उर्फ धीरज उर्फ जादू पुत्र पवन कुमार, पंकज कुमार पुत्र विनोद कुमार और सूरज चौहान उर्फ सन्नी उर्फ कालू पुत्र लल्लन चौहान के रूप में हुई है।
बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ाई गई धारा
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर DL 1 LY 3792 बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
थाना कासना पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

























