आईएमएस-डीआईए में मनाया गया गणेश चतुर्थी

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। आईएमएस-डिज़ाइन एंड इनोवेशन एकेडमी (डीआईए) में गणेश पूजनोत्सव का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में विधिवत पूजन कर भगवान श्री गणेश की आराधना की और सुख, समृद्धि एवं ज्ञान की कामना की। पूजन के दौरान संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन, डीन प्रोफेसर (डॉ.) एमकेवी नायर के साथ स्टॉफ,फैकल्टी एवं छात्रों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण से हुई, जिसमें संस्थान के निदेशक, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी जैसे पर्व हमें परंपराओं से जोड़ते हैं और सामूहिकता एवं सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में दृढ़ता, सृजनात्मकता और निरंतर प्रगति की प्रेरणा लेने की अपील की

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now