दिल्ली के द्वारका में रंगदारी के आरोप में चार गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में रंगदारी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें गैंगस्टर की पत्नी और एक नाबालिग समेत चार लोगों है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की, रोहित उर्फ रॉकी, गीतिका उर्फ गीतू और एक नाबालिग के रूप में हुई है। गीतिका काला-जठेड़ी गिरोह से जुड़े गैंगस्टर सचिन उर्फ भांजा की पत्नी है। एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड की टीम ने बाबा हरिदास नगर थाने की टीम के साथ मिलकर गैंगस्टर को उसके गिरोह के साथ गिरफ्तार किया है और यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी थी।

द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने कहा है कि चार लोग झड़ौदा कलां इलाके में 10 मार्च को शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और उसे बंदूक दिखाकर धमकाया गया और उन्होंने गैंगस्टर सचिन के नाम पर रुपयों की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता और उनके व्यावसायिक साझेदारों को लगातार धमकी भरे फोन आने लगे और इस संबंध में भगत सिंह नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपियों की पहचान हुई। उन्होंने कहा कि गीतिका को हरियाणा के झज्जर जिले के दुल्हेड़ा गांव से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद विक्की, रॉकी और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

डीसीपी अंकित सिंह ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की हाल में पैरोल पर जेल से बाहर आया था और वह तिहाड़ जेल में गैंगस्टर सचिन से मिला था, जहां गीतिका भी गई थी। उन्होंने बताया कि सचिन ने विक्की को रंगदारी देना बंद करने वाले स्थानीय कारोबारियों को कथित तौर पर धमकाने का निर्देश दिया था।

अधिकारी ने बताया कि योजना के अनुसार, विक्की ने एक कार का इंतजाम किया और तीन साथियों को अपने साथ लिया तथा उन्होंने सोशल मीडिया मंच के जरिये पीड़ितों को फोन किया। अधिकारी ने बताया कि विक्की पर रोहतक और सोनीपत में हत्या के तीन मामले दर्ज हैं जबकि रोहित भी हत्या के दो मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि विक्की पर रोहतक और सोनीपत में हत्या के तीन मामले दर्ज हैं जबकि रोहित भी हत्या के दो मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now