बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आरती सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दी बधाई

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भारतीय बौद्ध महासभा की युवा एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ग्राम निठारी स्थित बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आरती सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। आरती की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें लैपटॉप उपहार में दिया।

अखिलेश यादव ने आरती से मुलाकात के दौरान कहा कि सुविधाओं के अभाव के बावजूद बेटियां आगे बढ़ रही हैं, यह देखकर गर्व होता है। उन्होंने कहा कि छोटे गांवों और सीमित संसाधनों में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। ऐसे बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर भविष्य में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल राजेश अम्बावता ने बताया कि डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रदेश के 36 जनपदों के 125 परीक्षा केंद्रों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें करीब 18 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सीनियर वर्ग में आरती सिंह ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के साथ-साथ पूरे जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

प्रिंसिपल राजेश अम्बावता ने कहा कि आरती ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना स्कूल के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आरती से मुलाकात कर उसे बधाई देना और लैपटॉप भेंट करना उसके लिए उत्साह बढ़ाने वाला क्षण रहा। इससे आरती के साथ-साथ स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

आरती सिंह की सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर विद्यार्थी प्रदेश और देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now