एनसीआर में पहली बार पीसीआर पर आये अन्तर्राज्यीय व कुख्यात गिरोह, गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-113 नोएडा में पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप के साथ गिरफ्तार किए गए तीन बदमाशों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उनसे गहनता से पूछताछ की और बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 5 लग्जरी कारें भी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह ने बताया है कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एनसीआर में पहली बार पीसीआर पर आये अन्तर्राज्यीय व कुख्यात गिरोह के सरगना सहित 3 चार पहिया वाहन चोरों से पूछताछ व निशादेही के दौरान चोरी के 5 चार पहिया वाहन बरामद व एक अन्य शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने 21 जुलाई को 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था।

इनमें मुख्य रूप से सोनू ,मोनू, खलील, राजेश कक्कड़, अली शेर, प्रमोद आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की 10 लग्जरी कारें बरामद की थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गैंग के सरगना सोनू और मोनू तथा खलील को चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया। इनसे घहनता से पूछताछ की गई। इन बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी करके छुपा कर रखी गई पांच लग्जरी कारें बरामद की है। उन्होंने बताया कि इनके एक साथी अन्नू उर्फ हेमराज पुत्र सतीश कुमार निवासी काली मंदिर के पास कांगड रोड पातरान थाना सदर जनपद पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now