Environment Protection: 90 किस्म के 3 लाख पौधों से हरा-भरा होगा हरियाणा: नवीन गोयल

संध्या समय न्यूज संवाददाता


गुरुग्राम। मानसून के मौसम में हरियाणा को हरा-भरा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में भाजपा का पर्यावरण संरक्षण विभाग 90 किस्म के 3 लाख पौधे लगाएगा। बुधवार से इसकी शुरुआत विभाग प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने गुरुग्राम के सेक्टर-17 स्थित अपने कार्यालय से प्राजक्ता प्रजाति (हार-श्रृंगार) का पौधा लगाकर की। यह पेड़ 10-15 फीट ऊंचा होता है। उन्होंने यहां पौधे लगाकर लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित किया।

नवीन गोयल ने कहा कि मानसून की शुरुआत के साथ ही पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा पूरे प्रदेश में पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए 90 किस्मों के लगभग 3 लाख पौधे लगाये जायेंगे। नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राजक्ता प्रजाति का पौधा अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान लगाया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने बेहतर कल के लिए आज पेड़-पौधे लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ हम लगाएंगे, उतना अधिक सकारात्मक ऊर्जा हमारे वातावरण में होगी। उससे हम स्वस्थ रहेंगे। पेड़ों के बिना जीवन नहीं है। इस बात को हमें सिर्फ समझना ही नहीं बल्कि समझकर पेड़ों की संख्या बढ़ानी है।

नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विभाग की ओर से जिला में एनजीओ और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर बड़े स्तर पर पौधारोपण करने का अभियान शुरू किया गया है। पौधों में मुख्य रूप से औषधीय पौधे, फल देने वाले पौधे, छाया देने वाले, लकड़ी देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों में हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। जड़ी-बूटियों के माध्यम से अनेक उपचार किए जाते थे। पौराणिक पद्धति आज भी कारगर है, लेकिन समय के साथ हमने अपने जीवन की निर्भरता दूसरी चीजों पर कर दी है। अपना खान-पान बिगाड़ लिया है। यही हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से जीवन जीना है तो पौराणिक वस्तुओं के इस्तेमाल के साथ अपने पर्यावरण को सही रखना जरूरी है। इस दौरान बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू, समाजसेवी नरेश सहरावत, वनीता भार्गव, अश्विनी कुमार, गगन गोयल, संदीप शर्मा, जीतेश गोगिया, कपिल दलाल, विशेष कौशिक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now