चेकिंग के दौरान मुठभेड़, 3 को घायल

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना फेज-3 पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 लूट/चोरी के मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे बदमाश

पुलिस के मुताबिक, थाना फेज-3 पुलिस टीम द्वारा क्लियो काउंटी तिराहा, सेक्टर-121 पर देर रात चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस को देखकर दोनों संदिग्धों ने मोटरसाइकिल से वापस यूटर्न लिया और तेज रफ्तार से सेक्टर-67 सर्विस रोड से सेक्टर-66 की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

ग्रीन बेल्ट में भागने की कोशिश, पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सेक्टर-67 स्थित ग्रीन बेल्ट की टूटी हुई बाउंड्रीवॉल से अंदर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

इसके बाद दोनों बदमाश पैदल ग्रीन बेल्ट की ओर भागने लगे। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें रीशू (24) और अमित कुमार (25) के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बदमाशों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है:

  • दो देशी तमंचे .315 बोर
  • दो जिंदा कारतूस .315 बोर
  • दो खोखा कारतूस .315 बोर
  • लूट/चोरी के 14 मोबाइल फोन
  • एक चोरी की मोटरसाइकिल

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान घायल बदमाशों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन उन्होंने नोएडा और दिल्ली-NCR क्षेत्र में राह चलते लोगों से छीने थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now