उत्तर पश्चिमी दिल्ली में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। भारत नगर थाना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें स्कूटी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि शुक्रवार दोपहर स्कूटी पर बैठने और स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ, इसमें पुलिस कॉल भी हुई और थाने जाकर दोनों पक्षों ने समझौता कर दिया गया। लेकिन रात के वक्त बच्चों के झगड़े ने एक बड़ा रूप ले लिया और दोनों ही तरफ से बड़े लोग झगड़े में कूद पड़े और इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हो गई आखिरकार राधेश्याम पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में दोनों पक्ष की तरफ से तीन-तीन लोग घायल हुए और राधेश्याम की इस घटना में मौत हो गई।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि यह मामला बच्चों और पड़ोसियों के झगड़े से जुड़ा है इसमें सांप्रदायिक झगड़े जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने दोनों पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। मामले की जांच लगातार भारत नगर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now