दिल्ली के पीतमपुरा में बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के पीतमपुरा में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है। ​मृतक मोहिंद्र सिंह और उनकी पत्नी दिलराज कौर की उम्र करीब 70 साल थी। पीतमपुरा के कोहाट एंक्लेव इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव दो दिन पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस को शक है कि दो या तीन दिन पहले हत्या की गई है। घटना के बाद से घर का नौकर भी गायब है।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

बता दे कि मृतकों की पहचान 72 वर्षीय मोहिंदर सिंह और 70 वर्षीय उनकी पत्नी दिलजीत कौर के रूप में हुई है। बुजुर्ग दंपति कोहाट एनक्लेव स्थित अपनी कोठी में एक सहायक के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह मृतक के बेटे और भतीजे ने दोनों का शव घर के अंदर पड़ा हुआ देखा। साथ ही घर का सारा सामान भी बिखरा था। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से उनका सहायक फरार है। ऐसे में अंशका है कि लूटपाट के लिए सहायक ने वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक, शव दो दिन पहले इनकी हत्या की गई है। आरोपी सहायक सोसाइटी के गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है वह एक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस सहायक की तलाश में लगी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now