दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

Delhi News: पुलिस के मुताबिक आरोपी दुबई और बैंकॉक में बैठे गैंग के अन्य सदस्यों के संपर्क में था। वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए फंडिंग और नेटवर्किंग का काम भी करता था। इसके अलावा, वह रंगदारी से जुड़े मामलों में “सेटलमेंट फिक्सर” की भूमिका निभाकर व्यापारियों से वसूली कराने में भी मदद करता था।

देश की सुरक्षा पर खतरा बना हथियार तस्करी मॉड्यूल ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • आतंकी साजिश से जुड़ा नेटवर्क बेनकाब, 13 आरोपी गिरफ्तार
  • पाकिस्तान कनेक्शन का दावा: दिल्ली में हथियार तस्करी रैकेट का खुलासा
  • विदेशों से चल रहा था गैंग नेटवर्क, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश
  • दिल्ली में अवैध हथियार सप्लाई रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क और कथित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हर्ष पाल सिंह उर्फ रूबल (31) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क विदेशों से संचालित हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का संदेह है।

अवैध हथियारों की सप्लाई में भूमिका

क्राइम ब्रांच ने बताया कि हर्ष पाल सिंह इस पूरे नेटवर्क में “रिसीवर” की भूमिका निभा रहा था। वह विदेशों से भेजे गए अवैध हथियारों की खेप को प्राप्त कर उन्हें आगे गैंग के सदस्यों तक पहुंचाता था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से इटली निर्मित सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल (बेरेटा) और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

विदेशों से संपर्क और फंडिंग नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक आरोपी दुबई और बैंकॉक में बैठे गैंग के अन्य सदस्यों के संपर्क में था। वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए फंडिंग और नेटवर्किंग का काम भी करता था। इसके अलावा, वह रंगदारी से जुड़े मामलों में “सेटलमेंट फिक्सर” की भूमिका निभाकर व्यापारियों से वसूली कराने में भी मदद करता था।

अब तक 13 गिरफ्तारियां, भारी मात्रा में हथियार बरामद

डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 24 विदेशी अत्याधुनिक हथियार और 216 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था और इसकी जांच कई स्तरों पर जारी है। पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल के तार विदेशों में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment