दिल्ली पुलिस ने डॉलर गैंग के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। पुलिस ने सुभाष प्लेस थाना ने डॉलर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है बता दे कि चारों कुख्यात बदमाश बांग्लादेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।भारत मे फर्जी आईडी बनवाकर अवैध रूप से रह रहे थे। जिनके पास से पुलिस ने कई नकली और असली डॉलर भी बरामद किए है और यह डॉलर गैंग के नाम से मशहूर है और यह लोगों को नकली डॉलर सस्ते दामों पर बेचते थे।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

डीसीपी भीष्म सिंह नॉर्थ वेस्ट के मुताबिक, 13 फरवरी को एक अनजान व्यक्ति ने धौला कुआं इलाके में एक व्यक्ति से संपर्क किया और 20 अमेरिकी डॉलर दिखाते हुए बताया कि उसके पास कुल 1035 नोट हैं, जिन्हें वह भारतीय रुपए में बदलना चाहता है। लालच में आकर पीड़ित ने उससे संपर्क बनाए रखा और 16 फरवरी को सौदे के लिए सम्राट सिनेमा, शकूरपुर में मुलाकात तय की. आरोपी ने पीड़ित को नीले बैग में डॉलर की गड्डियां दीं और बदले में 2 लाख रुपए ले लिए और जब पीड़ित ने बैग खोला, तो उसमें अखबार, रुमाल, साबुन और डिटर्जेंट निकला। धोखाधड़ी का अहसास होते ही उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना सुभाष प्लेस में मामला दर्ज कर लिया इसके बाद जांच शुरू की गई और इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने 190 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई जगहों पर छापा मार कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now