दिल्ली: नौकरानी ने मालिक के घर ‘स्पेशल 26’ स्टाइल में कराई ईडी की फर्जी रेड

350 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने किया खुलासा (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घरेलू नौकरानी ने अपने ही मालिक के घर पर ईडी (ED) की फर्जी रेड करवा दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नौकरानी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली वर्दी, हथियार और चोरी का सामान बरामद किया है।

फिल्म ‘स्पेशल 26’ से मिलती-जुलती थी घटना

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर यह साजिश रची थी। 11 फरवरी को पुलिस की वर्दी पहने तीन व्यक्तियों ने ईडी अफसर बनकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 86 वर्षीय सेवानिवृत्त आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर में जबरन प्रवेश किया। टीम ने परिवार को धमकाया, उनके मोबाइल फोन छीन लिए और तलाशी का नाटक किया। जब पीड़ित के पोते ने सवाल-जवाब किए और संदेह होने लगा, तो आरोपी लगभग 3-4 लाख रुपये नकद और 7 महंगी घड़ियां लेकर फरार हो गए।

350 सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग

केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की। पुलिस ने डी-ब्लॉक आवासीय क्षेत्र के निजी कैमरों, दिल्ली पुलिस के सर्विलांस कैमरों और हाई स्पीड ट्रैफिक कैमरों सहित 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की कार को सराय काले खान क्षेत्र से गुजरते हुए और गाजीपुर बॉर्डर पार करते हुए देखा गया। यह सुराग पुलिस को गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 तक ले गया, जहां आरोपियों का इस्तेमाल की गई कार मिली।

स्पोकन फेस्ट में ‘द मेहता बॉयज़’ को मिला जबरदस्त अपलॉज़

नौकरानी निकली मास्टरमाइंड

तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस टीम पूजा राजपूत के घर पहुंची। खुफिया जानकारी में सामने आया कि शिकायतकर्ता की नौकरानी रेखा देवी अक्सर इसी पते पर आती-जाती थी। 25 फरवरी को पुलिस ने छापा मारकर रेखा देवी और पूजा राजपूत (रेखा की भाभी) को गिरफ्तार कर लिया। पूजा के घर से आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट की पूरी वर्दी, वायरलेस सेट, नकली आईडी कार्ड और चोरी की घड़ियां बरामद हुईं। जांच में पता चला कि नौकरानी रेखा देवी ही इस पूरी घटना की मास्टरमाइंड थी और उसने अपने साथियों को घर की पूरी जानकारी दी थी।

फरार आरोपी

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पहचान प्रकाश (टीबीपी कांस्टेबल), मनीष और उपदेश सिंह थापा (सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी) के रूप में हुई है। पुलिस टीम शेष आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

पिछले गुजरात मामले से कनेक्शन

इस घटना की तर्ज पर पिछले दिनों गुजरात में भी फर्जी ईडी रेड का मामला सामने आया था, जहां राजस्व खुफिया विभाग में काम करने वाले एक ट्रांसलेटर ने मास्टरमाइंड की भूमिका निभाई थी। दिल्ली का यह मामला भी ‘स्पेशल 26’ के अंदाज में किए गए अपराध का जीता-जागता उदाहरण है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now