कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली: बवाना में खूनी गैंगवार, घर में घुसकर बच्चे समेत 4 पर गोलीबारी, एक की मौत

दिल्ली के बवाना में खूनी गैंगवार

ऋषी तिवारी


Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध के मामले में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। दिल्ली के बवाना इलाके में बदमाशों ने खुलेआम आतंक मचाते हुए एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस भीषण हमले में चार लोगों को गोली लगी, जिसमें एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

कैसे हुई घटना?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना तब घटी जब बाइक सवार तीन बदमाश घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक थोड़ी दूर खड़ी करके पैदल ही पीड़ितों के घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 10 साल के बच्चे के पैर में भी गोली लगी है।

टिल्लू गैंग पर शक

शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे गैंगवार का मामला बताया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस हमले में ‘टिल्लू गैंग’ की संलिप्तता की आशंका जता रही है। ऐसा संदेह है कि यह हमला दो गिरोहों के बीच चल रही पुरानी दुश्मनी और आपसी रंजिश का नतीजा हो सकता है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने किसी विशेष गैंग के नाम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है और जांच सभी कोणों से जारी है।

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर 2’ ने प्रीव्यू में ही बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तूफान

पीड़ित परिवार का इलाके में रहता था साफ चरित्र

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सगे-रिश्तेदारों ने बयान दिए। मृतक रवि के चाचा ने मीडिया को बताया कि रवि अपनी एक दुकान चलाता था और पशुपालन करके दूध बेचकर अपना गुजारा करता था। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही सीधा और शरीफ लड़का था। परिवार का किसी से कोई खास रंजिश या दुश्मनी नहीं था और न ही उन्हें पहले कभी किसी तरह की धमकी मिली थी। परिजनों को इस हमले की वजह समझ में नहीं आ रही है और वे सदमे में हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया है और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस कैमरों की सहायता से हमलावरों की पहचान कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now