दादरी पुलिस ने हत्या के 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत हायर गोल चक्कर के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा स्थानीय पुलिस, फील्ड यूनिट व डॉग स्कवाड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु 04 टीमो का गठन किया गया तथा सोशल मीडिया, इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व पम्पलेट आदि के माध्यम से मृतक की शिनाख्त अमित कुमार सिंह पुत्र उमा शंकर निवासी थाना क्षेत्र बिसरख के रूप मे हुई। जिसमें थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों को 20,000 व घटना में प्रयुक्त वैगनार कार, क्रेटा गाडी, 01 पाना (आलाकत्ल) के साथ किया गिरफ्तार किया है।

उक्त घटना के अनावरण हेतु गठित 04 टीमो द्वारा घटनास्थल के इनर कार्डन व आऊटर कार्डन व अन्य रास्तो पर लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के पश्चात घटनास्थल पर दो गाडियां वैगनआर व क्रेटा टैमप्रेरी नम्बर पायी गयी तथा दोनो कारो से दो लोग उतरते हुए दिखायी दिये। सीसीटीवी फुटेज व फोटो के आधार पर दोनो संदिग्धो की पहचान मृतक के साथ कम्पनी मे काम करने वाले 01. सचिन तंवर उर्फ संदीप पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गांव मांडी थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली हाल पता केबी नोज सिटी ग्रीन सोसाइटी बिसरख थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र 25 वर्ष 2. रमेश उर्फ रामा के रूप मे हुई। घटना के क्रम मे इनके दो अन्य साथी 1. हिमांशु पुत्र मोहन निवासी म0नं0 172 गली नंबर 1 जवाहर कालोनी मांडी पाडी थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली उम्र 23 वर्ष 2. ओमप्रकाश उर्फ शिवम उर्फ बैलू पुत्र छोटेलाल निवासी संदीप जनरल स्टोर वाली गली जवाहर कालोनी मांडी पाडी थाना फतेहपुर बेरी दिल्ली उम्र 24 वर्ष का नाम प्रकाश मे आये।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now