दिल्ली में बीच बाजार व्यापारी से 80 लाख लूटकर बदमाश फरार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाहौरी गेट थाना इलाके में हवाला व्यापारी से करीब 80 लाख रुपए की लूट का वीडियों और मामला सामने आ रहा है और यह लूट बीच बाजार में सैंकड़ों लोगों के सामने हुई है। बता दे कि व्यापारी को लूटने के लिए बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर रुपए से भरा बैग छीन कर भाग गया। घटना हवेली हैदर कुली चांदनी चौक की बताई जा रही है। इस लूट का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीच बाजार व्यापारी से 80 लाख लूटकर का वायरल वीडियो

बता दे कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यापारी हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में बैग लेकर जा रहा है और आसपास की दुकानों पर लोगों की भीड़ भी है। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे एक बदमाश आता है और उसे पिस्टल सटा दे रहा है। जिससे व्यापारी डर जाता है। इसके बाद बदमाश व्यापारी से बैग छीनता है और इस दौरान व्यापारी उससे बैग नहीं छीनने का अनुरोध भी हाथ जोड़कर करता है। लेकिन वह नहीं माना और फायरिंग करते हुए बैग लेकर भाग जाता है।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

अलग-अलग पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी

लूट का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरी जिले की कई अलग-अलग पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट हैं। साथ ही पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में एक व्यापारी से 80 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है. हालांकि, अभी 80 लाख रुपये की लूट की पुष्टी की जा रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में पीड़ित व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now