दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने महिला नक्सली को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच टीम ने झारखंड की वांछित महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले कई सालों से अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली में रह रही थी और घरेलू कामकाज कर रही थी। 4 मार्च 2025 को क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि महिला नक्सली पीतमपुरा इलाके में रह रही है और वहीं नौकरी कर रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मार कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले माओवादी, चरमपंथियों से संबंधित एक गुप्त सूचना पर काम कर रही थी। मंगलवार को, टीम को एक माओवादी चरमपंथी के बारे में जानकारी मिली, जो माओवादी नक्सली समूह का सदस्य है. क्राइम ब्रांच को यह पता चला कि महिला नक्सली अपनी असली पहचान छिपाकर पीतमपुरा इलाके में रह रही है। इस जानकारी के बाद, आरोपी महिला को पकड़ लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दे कि पुलिस के अनुसार, गिरोह के साथ पैदल गश्त के दौरान, महिला आरोपी इंसास राइफल लेकर चलती थी। 2018 में, उसने कोल्हान में झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में भाग लिया, इसके बाद 2019 में पोराहाट और 2020 में सोनुआ में अपने कंपनी कमांडर के साथ इसी तरह की मुठभेड़ में शामिल रही। अपने गुट के कमांडर के निर्देश पर वह दिल्ली चली गई। 2020 में दिल्ली पहुंचने पर, उसने अपनी असली पहचान छिपाई और नोएडा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक हाउस क्लीनर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। फिलहाल, वह पीतमपुरा इलाके में बस गई, जहाँ वो गुप्त रूप से रह रही थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now