सीएम योगी को बनाया जाए देश का प्रधानमंत्री : आर. के.भारद्वाज

ऋषि तिवारी


नोएडा। क्रांतिकारी मनुवादी मोर्चा पार्टी द्वारा शनिवार को सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी द्वारा मीडिया कर्मियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पॉलीटिकल पार्टी का अध्यक्ष होते हुए भी वह पॉलिटिशियन नहीं है ,बल्कि वह पॉलिटिकल रिफॉर्मर के तौर पर काम करते हैं,उनके ही अथक प्रयासों से राइट टू रिजेक्ट (नोटा) का विकल्प मतदाताओं को मिला है।

पार्टी के अध्यक्ष आर.के. भारद्वाज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद ही अच्छा काम कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूरे होने पर उनके बाद जल्द से जल्द देश का प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बनाया जाना चाहिए, ताकि उनके अच्छे कामों का फ़ायदा न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को मिले।

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जिस तरह से ईवीएम मशीन में राइट टू रिजेक्ट यानी नोटा का ऑप्शन है,वैसे ही मतदाताओं को राइट टू रिकॉल का भी ऑप्शन मिलना चाहिए, साथ ही वोटिंग मशीनों में प्रत्याशियों के आगे उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह होने की जगह प्रत्याशियों का फोटो होना चाहिए ताकि मतदाता उन्हें आसानी से पहचान सके, इसके अलावा दल बदल पर पूरी तरह से रोक लगे और आरक्षण नीति की जगह गरीब छात्रों को संरक्षण नीति दी जाए।

प्रेसवार्ता के दौरान ब्रिगेडियर आर.बी. शर्मा, अनिल पांडेय, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष पंडित मुन्ना कुमार शर्मा, जगत सिंह, निर्मला सहित कई अन्य प्रतिनिधि व समर्थक मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now