क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष न्योता

CM योगी को निमंत्रण (फाइल फोटो)

टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कुलदीप 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। इस खुशियों भरे मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी।

शादी और रिसेप्शन की तारीखें

जानकारी के मुताबिक, शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा, जहां दोनों सात फेरे लेंगे। इससे पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी होंगी। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

CM योगी को मिला निमंत्रण

कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ को विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुलदीप और उनके परिवार को बधाई देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के रिसेप्शन में यूपी सरकार के मंत्रियों के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और कुलदीप के विदेशी मित्र भी शामिल होंगे।

अभिनेता दर्शील सफारी का शानदार अंतरराष्ट्रीय कमबैक!

नवंबर में टली थी शादी

बता दें कि कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल जून में हो चुकी थी। तय यह था कि शादी नवंबर में होगी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल और क्रिकेट सीरीज के चलते तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। अब जबकि तारीखें निश्चित हो चुकी हैं, परिवार जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now