कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: सीएम रेखा गुप्ता और सचदेवा ने किया ध्वजारोहण

47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की ‘शून्य से शिखर तक’ की यात्रा और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

’15 रोटियों’ का किस्सा सुनाकर बताया संघर्ष का इतिहास

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा के संघर्षों को याद करते हुए एक ऐतिहासिक किस्सा सुनाया। उन्होंने संघ के प्रचारक और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आरंभिक दिनों में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव प्रचार करने के दौरान भोजन की कोई व्यवस्था नहीं होती थी।

अरुण सिंह ने बताया कि एक बार भंडारी जी 15 रोटियां बना रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि आप तो दो रोटी खाते हैं, फिर 15 रोटियां क्यों? तो उन्होंने कहा था- ‘हम गांव-गांव भाजपा का प्रचार करने जाते हैं। हमारी अभी इतनी स्वीकार्यता नहीं है कि कोई हमें खाने के लिए पूछे। इसलिए जब भी भूख लगती है, तो इन रोटियों को भिगोकर खा लेते हैं और काम निकाल लेते हैं।’ उन्होंने कहा कि इसी तरह के तपस्या और त्याग से भाजपा आज शिखर पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा याद करने वाली होती है। उन्होंने कहा, “हमें 1984 में लोकसभा की महज दो सीटें याद हैं, तो 2014 में 282 और 2019 में 303 सीटें जीतने का गौरव भी याद है।”

 सचदेवा ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की इस यात्रा को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के विचारों ने संवारा है, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही पार्टी यहां तक पहुंची है और केंद्र तथा राज्य सरकारें ‘अंत्योदय’ और ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ के विजन को साकार कर रही हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर साधा निशाना

स्थापना दिवस के मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल द्वारा हाईकोर्ट में दायर रेक्युजल (न्यायाधीश का परिवर्तन) याचिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केजरीवाल साहब को पता है कि सारे सबूत और साक्ष्य उनके खिलाफ हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है और उन्हें गिरफ्त में लिया जा रहा है, वैसे-वैसे वह अपनी नौटंकी शुरू कर देते हैं।

यह भी पढ़ें :  जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now