बंगाल चुनाव: तुष्टिकरण की राजनीति पर बरसे सीएम योगी

UP News : सीएम योगी ने सीएए के समर्थन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों को नागरिकता देने की गारंटी देता है। इसी एक्ट के कारण बंगाल में काफी संख्या में नागरिकता दी गई, लेकिन ममता दीदी को यह बुरा लगता है।

'हिंदू ज्यादा हो गए तो सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी?', बंगाल में योगी का तंज

HIGHLIGHTS

  • हिंदू बढ़े तो इफ्तारी कैसे?: योगी
  • सड़क पर नमाज-इफ्तार नहीं होगा
  • दीदी को सीएए से डर: योगी
  • बंगाल में लागू होगा यूपी मॉडल
  • दुर्गा पूजा रोक नहीं सकती दीदी

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के नबद्वीप में एक जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि ममता दीदी ने सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) का विरोध इसलिए किया, क्योंकि उन्हें चिंता है कि हिंदू ज्यादा हो गए तो सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी?

भाजपा उम्मीदवार श्रुति शेखर गोस्वामी के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में सीएम योगी ने टीएमसी सरकार को टेरर, माफियाराज और करप्शन का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्टों और टीएमसी ने बंगाल के माथे पर लूटपाट का जो कलंक लगाया है, अब उससे मुक्त होने का समय आ गया है।

सीएए और ‘इफ्तारी’ पर दीदी को लगती है चिंता

सीएम योगी ने सीएए के समर्थन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध, जैन और सिखों को नागरिकता देने की गारंटी देता है। इसी एक्ट के कारण बंगाल में काफी संख्या में नागरिकता दी गई, लेकिन ममता दीदी को यह बुरा लगता है। उन्हें चिंता है कि हिंदू ज्यादा होगा तो सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी। उन्होंने यूपी के मॉडल का उदाहरण देते हुए बताया कि यूपी में कोई सड़क पर नमाज या इफ्तार पार्टी नहीं कर सकता। वहां मस्जिद से आवाज भी नहीं आती।

टीएमसी पर गुंडागर्दी और अराजकता का आरोप

पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इन लोगों ने बीजेपी नेताओं व प्रत्याशियों पर हमला किया। बीजेपी कार्यकर्ता संजय भौमिक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई और तृणमूल के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। बंगाल में लैंड, सैंड, कैटल माफिया हावी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 4 मई को जब परिणाम आएगा, तो टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी।

दुर्गा पूजा और ‘जय श्री राम’ पर प्रतिबंध का मुद्दा

सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता दीदी दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और हिंदुओं का विरोध करती हैं। जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाती हैं। कोलकाता हाईकोर्ट को आदेश देना पड़ा कि दुर्गापूजा की शोभायात्रा पर हमला करने वालों पर सख्ती हो, लेकिन राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल की धरा पर मां काली-मां दुर्गा की पूजा कोई नहीं रोक सकता और गोमाता को कटने या हिंदुओं को बंटने नहीं दिया जाएगा।

नबद्वीप की आध्यात्मिक धरा और ‘योगी-योगी’ के नारे

भीषण गर्मी के बावजूद जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ी और लगातार ‘योगी-योगी’ के नारे लगते रहे। सीएम योगी ने नबद्वीप की आध्यात्मिक विरासत को याद करते हुए कहा कि 500 साल पहले चैतन्य महाप्रभु ने ‘हरे कृष्णा, हरे रामा’ की मधुर धुन से भारत के सनातन ध्वज को वैश्विक पटल पर स्थापित किया था।

उन्होंने कहा कि बंगाल ने भारत को सब कुछ दिया, लेकिन टीएमसी सरकार ने आज बंगाल की पहचान को ही संकट में डाल दिया है। उन्होंने पहले चरण में 152 सीटों पर हुए रिकॉर्ड मतदान की सराहना करते हुए कहा कि 4 मई को परिणाम आने के बाद बंगाल में केसरिया झंडा हर ओर लहराएगा और यहां ‘डबल इंजन की सरकार’ बनेगी।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now