बालाजी टेलीफिल्म्स ने लॉन्च किया नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कटिंग’

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। बालाजी टेलीफिल्म्स ने आज अपने नए डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ‘कटिंग (Kutingg)’ का ऑफ़िशियल लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर मोबाइल-फर्स्ट दर्शकों के लिए तैयार किया गया है, जहां हर दिन मिलेगा ताज़ा, दमदार और परिवार-फ्रेंडली मनोरंजन। लॉन्च इवेंट में बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप CRO नितिन बर्मन, हेड ऑफ कंटेंट मेघना जोशी और कटिंग के सभी ओरिजिनल शोज़ की स्टार कास्ट इकबाल खान, शरद मल्होत्रा, एबिगेल पांडे, शहज़ाद शेख, चाहत पांडे, ऐश्वर्या सखूजा सहित कई कलाकार मौजूद रहे।

हेड ऑफ कंटेंट ने प्लेटफॉर्म के विज़न का परिचय

हेड ऑफ कंटेंट मेघना जोशी ने प्लेटफॉर्म के विज़न का परिचय देते हुए कहा कि कटिंग का मकसद है सरल, दिलचस्प और परिवार के साथ देखा जा सकने वाला कंटेंट पेश करना। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ने कई नए ओरिजिनल शोज़ की भी घोषणा की है, जिनमें शामिल हैं: मुझे तू चाहिए, एसीपी विक्रांत, ज़ाफना हिल्स, घर तेरा मेरा साथ ही कई वर्टिकल और बिंज-वर्थी शोज़ जैसे मौक़ा, झूठे सवेरे सच्ची रातें, खामोश शिकारी, सीक्रेट पति एंड पॉवर गेम, प्यार एक धोखा, डेली फैमिली ड्रामा प्यारे की राहें और अन्य।

यह भी पढ़ें : फरवरी 2026 की सबसे चर्चित एक्शन ड्रामा बनने की राह पर ‘रमैया’

बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप CEO & CFO संजय द्विवेदी ने बताया

बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप CEO & CFO संजय द्विवेदी ने कहा कि कटिंग हमारे डिजिटल सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य दर्शकों को जाना-पहचाना, आसान और लगातार उपलब्ध कंटेंट देना है। हम चाहते हैं कि कटिंग एक भरोसेमंद और परिवार के साथ देखे जाने योग्य एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बने। ग्रुप CRO नितिन बर्मन ने बताया कि प्लेटफॉर्म की कंटेंट स्ट्रेटेजी शॉर्ट-बर्स्ट और रोज़ाना एंगेजमेंट पर आधारित है, जिससे दर्शकों और ब्रांड्स दोनों को सार्थक जुड़ाव का अवसर मिलता है।

‘एंटरटेनमेंट का डोज़, हर रोज़’

हेड ऑफ कंटेंट मेघना जोशी ने कहा कि हमारा मकसद है रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से फिट होने वाली कहानियाँ पेश करना। हर शो को इस तरह चुना गया है कि दर्शकों को हर दिन लगातार मनोरंजन मिलता रहे।आज कटिंग, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक स्वतंत्र और आधुनिक डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रहा है। अपने टैगलाइन ‘एंटरटेनमेंट का डोज़, हर रोज़’ के साथ कटिंग दर्शकों को हर दिन कुछ नया और मज़ेदार देखने का अनुभव देता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now