बाबा साहब की प्रेरणा, आम आदमी पार्टी का संकल्प: श्रम से स्वच्छता, सेवा से सम्मान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आज नोएडा सेक्टर-37 डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पार्क में आम आदमी पार्टी, गौतमबुद्ध नगर ने श्रमदान का ऐसा उत्सव मनाया, जिसने न सिर्फ धरती को निखारा, बल्कि हर दिल में समर्पण की चिंगारी जलाई। माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन एकता और सेवा का प्रतीक बन गया। जिलाध्यक्ष राकेश अवाना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता, युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, इस श्रमदान महाअभियान में शामिल हुए। सभी ने पार्क की सफाई कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा आज हमारा हर पसीना बाबा साहब के संविधान को मजबूत करने की शपथ है। स्वच्छता सिर्फ सड़कों की नहीं, बल्कि हमारे मन और समाज की भी जरूरी है। हम उनके उस सपने को जी रहे हैं, जहाँ हर इंसान को बराबरी और सम्मान मिले।””मैं अपने हर साथी से कहता हूँ – आइए, अपने हाथों से समाज को संवारें। सेवा का यह रास्ता ही हमें सच्चा भारत बनाएगा।

Shaktipeeth of Maa Durga: देश दुनिया में मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा हमारा हर कदम एक स्वच्छ, सशक्त और एकजुट भारत की नींव रख रहा है। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा जैसे खेत मेहनत से लहलहाते हैं, वैसे ही समाज सेवा से खिलता है। “आज का यह श्रमदान सिर्फ एक दिन की कहानी नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। “श्रम से सम्मान, सेवा से संविधान” का यह संदेश गौतमबुद्ध नगर की गलियों में गूँज उठा। आम आदमी पार्टी का यह कारवाँ अब हर मोहल्ले में स्वच्छता और सेवा की मशाल जलाएगा, ताकि बाबा साहब का हर सपना हकीकत बने। इस अवसर पर जिला महासचिव कैलाश शर्मा,संगठन मंत्री प्रशांत रावत,प्रवीण धीमान,नवीन भाटी,जयकिशन जैसवाल,विजय श्रीवास्तव,नितिन प्रजापति,गौरव गौतम,माधव मिश्रा,सुनील कुमार,विनोद ठाकुर,सिकंदर ठाकुर,मोहित चौधरी,आलम, रामकुमार
आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now