सलाम नमस्ते में टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि महिला एवं बाल विकास परियोजना गौतमबुद्धनगर की पर्यवेक्षक वंदना श्रीवास्तव एवं साथी फाउंडेशन की निदेशक काजल छिब्बर ने अपने विचार प्रकट किए। आज के कार्यक्रम के दौरान टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम एवं उपचार से संबंधित जानकारी रेडियो के माध्यम से साझा की गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वंदना श्रीवास्तव ने टीबी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि लगातार दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, वजन कम होना, रात में पसीना आना और भूख न लगना टीबी के प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। यदि समय पर इसकी पहचान कर ली जाए और सही उपचार किया जाए तो टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने यह जोर दिया कि सरकार द्वारा निःशुल्क टीबी जांच और उपचार सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लाभ हर व्यक्ति को उठाना चाहिए।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

वहीं काजल छिब्बर ने कहा कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। टीबी को लेकर समाज में कई मिथक और भ्रांतियां फैली हुई हैं, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है। टीबी के मरीजों को अलग-थलग करने के बजाय, हमें उन्हें भावनात्मक और सामाजिक समर्थन देना चाहिए ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने कहा कि टीबी से बचाव के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता, और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद आवश्यक है।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के तहत स्मार्ट संस्था के सहयोग से हमने टीबी दिवस मनाया गया। आज के कार्यक्रम के दौरान टीबी के मरीजों की संघर्षपूर्ण कहानी रेडियो के माध्यम से साझा की गई। साथ ही स्वच्छता मित्रों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now