VVMC के ठेका कर्मचारियों के समर्थन में सर्वपक्षिय विराट मोर्चा

VVMC

आरपी मौर्या


विरार। विकास पुरुष हितेंद्र ठाकुर (अप्पा) के निर्देशानुसार, कार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर जी के मार्गदर्शन और कामगार नेता व प्रथम महापौर मा राजीव पाटिल की प्रमुख उपस्थिति में स्थानिक कामगार संघ के सामन्यवक और पूर्व युवा नगरसेवक हार्दिक राऊत के अथक प्रयास और विभिन्न कामगार संघटनाओं के सहयोग से VVMC के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सर्वपक्षीय विराट मोर्चा महाडा ग्राउंड, विरार पश्चिम से VVMC के मुख्य कार्यालय विरार पूर्व तक निकाला गया और VVMC के आयुक्त महोदय अनिल पवार को VVMC के ठेका कर्मचारियों की मांगों का सर्वपक्षी समर्थन पत्र सौंपा गया।

इस मोर्चा में पूर्व खासदार बलिराम जाधव, बहुजन विकास आघाड़ी के संघटक सचिव अजीव पाटिल, पूर्व सभापति पंकज ठाकुर, पूर्व महापौर नारायण मानकर, पूर्व महापौर प्रवीण शेट्टी, पूर्व महापौर रूपेश जाधव, पूर्व उप महापौर उमेश नाईक, पूर्व उप महापौर प्रकाश रॉड्रिक्स, पूर्व सभापति प्रफुल्ल साने, पूर्व सभापति निलेश देशमुख , पूर्व महिला बाल कल्याण सभापति सौ. माया चौधरी, पूर्व स्थाई समिति सभापति प्रशांत राऊत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजाराम मुनिक, शिवसेना से शिरीष चौहान, पंकज देशमुख, बीजेपी से राजन नाईक, मनसे से प्रफुल्ल पाटिल, आरपीआई से ईश्वर धुले, श्रमजीवी संघटना व विभिन्न कामगार संघटनाओं के पदाधिकारी, बहुजन विकास आघाड़ी के सभी पूर्व सभापति, नगरसेवक, नगरसेविकाएं, वरिष्ठ नेता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, हजारों की संख्या में VVMC के ठेका कर्मचारी व उनके परिवार के लोग और पत्रकार मित्र शामिल हुए।

बोईसर विधानसभा के विधायक मा श्री राजेश पाटिल जी निजी कारणों से उपस्थित न हो पाने पर मोर्चा के समर्थन का पत्र अपने प्रतिनिधि द्वारा भेजे। VVMC के ग्राउंड में कार्य सम्राट युवा विधायक मा श्री क्षितिज हितेंद्र ठाकुर जी, कामगार नेता और प्रथम महापौर मा श्री राजीव पाटिल जी (नाना) और उपस्थित सर्व पक्षीय मान्यवरो ने संबोधित करते हुए ठेका कर्मचारियों को यह विश्वास दिलाया कि उनकी इस लड़ाई में सभी उनके साथ है।

कार्य सम्राट युवा विधायक मा श्री क्षितिज हितेंद्र ठाकुर जी और कामगार नेता व प्रथम महापौर मा श्री राजीव पाटिल जी ने VVMC आयुक्त श्री अनिल पवार जी के IAS होने पर बधाई दी VVMC के आयुक्त महोदय श्री अनिल पवार जी ने सर्वपक्षीय मांग पत्र स्वीकार करते हुए विश्वास दिलाया कि वह इसके समर्थन में महाराष्ट्र सरकार को सूचित करेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now