अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार किया है इनके पास से प्रतिबंधित 16 ई-सिगरेट व प्रतिबंधित हुक्के की तम्बाकू के 1848 डिब्बे विभिन्न कंपनी के बरामद किया गया है। बता दे कि सोमवार को थाना फेस 2 पुलिस द्वारा अभियुक्त अमित गुलाटी पुत्र श्याम सुन्दर गुलाटी को गन्दा नाला टी पॉइंट के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से प्रतिबंधित 16 ई-सिगरेट व अवैध रूप से बेचे जाने वाला हुक्का का तम्बाकू 1848 डिब्बे विभिन्न कंपनी के बरामद हुआ है।

आरोपी अमित गुलाटी द्वारा कस्टूमर की आन डिमाण्ड पर उनको प्रतिबंधित ई-सिगरेट (विभिन्न कम्पनियो के) व प्रतिबंधित हुक्के का तम्बाकू (विभिन्न कम्पनियो के) बेचकर उससे लाभ कमाता थ्ज्ञा आरोपी द्वारा अब तक अपनी दुकान पर रखे प्रतिबंधित ई-सिगरेट (विभिन्न कम्पनियो के) व प्रतिबंधित हुक्के का तम्बाकू (विभिन्न कम्पनियो के) एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले युवा, स्कूल/कालेज के छात्र/छात्राओ को, दुकान के माध्यम से आमजानसम की आन डिमाण्ड पर लगभग 04-05 लाख रूपये सामान बेचा गया तथा बेचे हुये सामान से जो रूपया आया उसको अपनी मौज मस्ती में खर्च करना व और रूपयो से अधिक प्रतिबंधित ई-सिगरेट(विभिन्न कम्पनियो के) व प्रतिबंधित हुक्के का तम्बाकू (विभिन्न कम्पनियो के) को व्यापार हेतु खरीदना है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now