प्रशासन में जवाबदेही: नासिक जिले के अधिकारी हर हफ्ते गांवों का दौरा करेंगे

केंद्रीय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक
---Advertisement---

Maharastra News: नासिक जिले में जल्‍द ही अधिकारियों की गांव-गांव में हफ्तावार उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे हर हफ्ते कम से कम एक दिन अपने तय किए गए गांवों में पहुंचें और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें।

मंत्री बावनकुले ने यह आदेश जिलाधिकारी कार्यालय के केंद्रीय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कदम का उद्देश्य प्रशासन को अधिक जवाबदेह और गतिशील बनाना है, ताकि नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। बैठक में स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद सहित जिले के विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर ‘राजस्व हस्तपुस्तिकाः राजस्व प्रशासन का आधुनिक स्वरूप’ नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री बावनकुले ने कहा कि सरकार ने राजस्व विभाग के लिए नई संरचना और पदों को मंजूरी दी है, जिससे नागरिकों को सुविधाजनक सेवा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लम्बित निर्णयों को तुरंत लें और भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण, अनुमति जैसे कार्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। इसके लिए नागपुर पैटर्न का अध्ययन करने और जवाबदेही तय करने का सुझाव भी दिया गया।

उन्होंने उप-पंजीयक कार्यालयों में सीसीटीवी प्रणाली तुरंत सक्रिय करने और भूमि अभिलेख विभाग को विकास योजनाओं के तहत लंबित मोजणी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया।

प्रौद्योगिकी और संसाधनों का उपयोग

मंत्री ने सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाने का सुझाव भी दिया ताकि ऊर्जा की बचत हो सके। साथ ही, कृत्रिम रेत (M-Sand) उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम उठाने को कहा। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने जिले के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि ई-ऑफिस और विशेष डाक निपटान अभियान के कारण प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई है। इस वर्ष कुल राजस्व वसूली में 20 करोड़ 52 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें :जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment