गोरखपुर में गैस किल्लत पर आप पार्टी का ‘अनोखा’ प्रदर्शन

सिर पर सिलेंडर रखकर बीजेपी सरकार को किया घेरा (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की गंभीर किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ आप पार्टी (AAP) ने एक अनोखा और आकर्षक विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार (14 मार्च) को शास्त्री चौक पर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर सड़कों पर उतरकर सरकार की कड़ी आलोचना की और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया।

सिर पर सिलेंडर, हाथ में नारे

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर गैस सिलेंडर का बोझ उठाकर जनता के सामने मौजूदा संकट को दर्शाया। हाथों में पोस्टर और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान ‘नरेंद्र गायब, सिलेंडर गायब’ जैसा नारा लगाकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा। राहगीरों का भी इस अनोखे प्रदर्शन ने ध्यान खींचा।

कालाबाजारी पर प्रशासन पर लगाया आरोप

आप के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस एजेंसियां खुलेआम कालाबाजारी कर रही हैं, जबकि प्रशासन चुपचाप दर्शक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जो सिलेंडर सामान्य दर पर 900 से 1000 रुपये में मिलना चाहिए, वह कालाबाजारी में 3000 रुपये तक में बिक रहा है। आरोप लगाया गया कि एजेंसी वाले रात के समय दुकानें खोलकर अधिक दाम वसूलने में लगे हैं।

‘देश भुगत रहा है सरकार के फैसलों का खामियाजा’

इस अवसर पर आप के जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “देश में गैस की भारी किल्लत है, लेकिन जिला प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री तक यह दावा कर रहे हैं कि कोई किल्लत नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि लोग एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े हैं और उनके घरों के चूल्हे नहीं जल रहे हैं।”

यह भी पढ़ें : कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार- ‘बंगाल से महाजंगलराज का होगा खात्मा

श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी सरकार की विदेश नीति के कारण ईरान जैसे देशों से संबंध बिगड़े हैं, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने ईरान के प्रमुख को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उस देश से दुश्मनी मोल लेकर यह समस्या खड़ी कर दी है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन को तत्काल कालाबाजारी पर अंकुश लगाना चाहिए और जनता को राहत देनी चाहिए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now