पुलिस द्वारा एक वांछित आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 86 हजार रुपये नगद व ज्वैलरी बरामद किया गया है। बता दे कि गुरुवार को आवेदक द्वारा थाना सेक्टर-39 नोएडा पर तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के उपचार हेतु 5,05,000 रूपये आवेदक से लिये गये थे तथा पैसे वापस मांगने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पैसे वापस न देते हुए आपराधिक विश्वासघात किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पर मु0अ0सं0 613/24 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

आरोपी से द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मैने करीब 15 दिन पहले आवेदक से अपनी पत्नी को बीमार बताकर रुपये लिए थे जिनमे से कुछ पैसो से मैने ज्वैलरी खरीदी और करीब 63,000 रुपयों से अपनी मोटरसाइकिल का लोन जमा कर दिया तथा कुछ पैसे खर्च कर दिया और 86 हजार रुपये मेरे पास है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now