बिहार में दबंगों के द्वारा बस्ती में आग लगाने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली के नाम सौंपा ज्ञापन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। बिहार के नवादा जिले में महादलित बस्ती में आगजनी की घटना के विरोध में भारतीय सोशलिस्ट मंच ने आवाज उठाई है। मंच के पदाधिकारियों ने नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय सोशलिस्ट मंच के उत्तर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना ने कहा कि नवादा की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बस्ती में लोगों के घरों को आग के हवाले किया जाता है तो यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है।

देवेन्द्र सिंह अवाना ने आरोप लगाया कि जातिगत हिंसा की मानसिकता के तहत पहले दबंग लोगों द्वारा फायरिंग की गई और इसके बाद माझी टोला की महादलित बस्ती के घरों में आग लगा दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं मानव समाज के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने नवादा के माझी टोला में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महादलित परिवारों को दोबारा बसाने की मांग

भारतीय सोशलिस्ट मंच के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर ने कहा कि जातिगत आधार पर होने वाली गोलबंदी और राजनीति का असर समाज के कमजोर वर्गों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से महादलित परिवारों के घरों को जलाए जाने जैसी घटनाओं पर प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन परिवारों के घर आगजनी में नष्ट हुए हैं, उनके लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराकर उन्हें दोबारा बसाया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

भारतीय सोशलिस्ट मंच के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन और संपत्ति के साथ खिलवाड़ करने वाली घटनाओं पर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि नवादा की महादलित बस्ती में आगजनी की घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को उचित सहायता एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मौ. यामीन, मौहसिन सैफी, नरेंद्र शर्मा, देवेन्द्र सिंह अवाना, चरण सिंह राजपूत, देवेन्द्र गुर्जर, सन्नी गुर्जर, राजेन्द्र यादव, बबलू, अरविंद चौहान, मंगल यादव, रमाकांत सिंह, नसीम, सफील सहित भारतीय सोशलिस्ट मंच के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now