लूट डकैती करने वाले 25 हज़ार के इनामी बदमाश से पुलिस मुठभेड़

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो हुई और इस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है, बता दे कि पकड़े गए बदमाश 25-25 हजार रूपये के ईनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी हैं। वहीं पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हरप्रीत उर्फ प्रीत उर्फ जस्सी पुत्र सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी के रूप में हुई. यह दोनों दिल्ली के निवासी हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तंमचे .315 बोर मय जिन्दा कारतूस भारी मात्रा में व खोखा कारतूस और एक मोटर साइकिल अपाचे रजि0न0 यूपी 85 बीसी 2530 बरामद हुई है। जो थाना सेक्टर 63 क्षेत्र से चोरी की गई है।

बता दे कि यह दोनों व्यक्ति थाना बिसरख के मु0अ0सं0 539/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी है, जिनके विरूद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी किया जा चुका है और इनके ऊपर थाना बिसरख से 25000-25000/- के इनाम घोषित है। यह दोनों लगातार फरार चल रहे थे। इनके विरूद्ध लूट, डकैती , चोरी, हत्या के प्रयास, नकबजनी के करीब 6 दर्जन दिल्ली, नोएडा, एनसीआर क्षेत्र में मुकदमे दर्ज हैं. घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

बता दे कि थाना बिसरख पुलिस द्वारा चैरी काउन्टी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिनको पुलिस के द्वारा रूकने का इशारा किया गया। तो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने मोटर साइकिल को मोड़कर अचानक भागने का प्रयास किया। जिसके कारण मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई। मोटर साइकिल सवार दोनों व्यक्ति उठकर भागने लगे। जिन्हें बिसरख पुलिस के द्वारा रूकने की हिदायत की गई। जिस पर दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। अपना बचाव करते हुए पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गये।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now