विदेशी नागरिको के साथ धोखाधडी कर ठगी करने वाले 24 आरोपी पकड़े

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। बुधवार को थाना फेस 3 सेन्ट्रल नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर विदेशी नागिरको के साथ धोखाधडी कर ठगी करने वाले, अपने आप को माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड साइबर एक्सपर्ट बताने वाले 24 आरोपी को बी 113 बिल्डिंग सैक्टर 64 से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 28 लैपटॉप, 07 हैण्डसैट, 2 लैपटॉप चार्जर, 7 मोबाइल फोन (भिन्न-भिन्न कम्पनी के) बरामद किया है।।

पूछताछ पता चला है कि उनके द्वारा बताया गया कि हम फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर mail id rickwalter640@gmail.com , davidwalterlol555@gmail.com , daniel2648wilsln@gmail.com का उपयोग करके विदेशी नागरिको को ईमेल भेजते हैं तथा हमने फर्जी US मार्शल कि ID भी बनायीं हुई है जो हम लोगों/पीड़ितों को भेजते हैं, फर्जी इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज बनाने तथा उपयोग करने की जानकारी सिर्फ हम क्लोज़र लोग तथा पार्थ, मोहित व युनाफ को ही है, बाकी कॉलर पीड़ित के फंस जाने पर पैसे ठगने के लिए हम क्लोज़र लोगों को कॉल ट्रान्सफर कर देते हैं, एवं eyebeam व x lite app के माध्यम से विदेषी नागरिको को अपनी बातो के झाँसे में लेकर धोखाधडी करके उनसे गिफ्ट कार्ड व क्रिप्टो करेंसी प्राप्त कर हवाला के माध्यम से रूपये लेते है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now