यूट्यूब पर धन कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा पीडित को व्हाट्सअप पर जोड़कर यू ट्यूब पर लाइक कर धन कमाने का झांसा देकर 16 लाख 49 हजार रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले 02 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार किया है। बता दे कि मंगलवार को थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये 2 साइबर अपराधियों को सेक्टर -35 नोएडा से गिरफ्तार है।

वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 19-09-2023 को थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से वादी से संपर्क किया गया और वादी को व्हाट्सअप पर जोड़कर यू ट्यूब पर लाइक कर धन कमाने का झांसा देकर 16 लाख 49 हजार रुपए की धोखाधड़ी/ठगी की गयी। जिसके संबंध में थाना साइबर क्राइम में अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में पाया गया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त-के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि ट्रांसफर हुई है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा स्वयं के व अपने साथी के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि अपने खाते से ट्रांसफर की गई है। अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी की धनराशि को एटीएम के माध्यम से निकाला गया है। अभियोग में साक्ष्य के आधार पर धारा 120बी आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तगण को नोएडा से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में वादी मुकदमा को 02 लाख 65 हजार रुपये वापस कराये जा चुके हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now