108 पीड़िताएं, 18 वीडियो: अमरावती केस ने मचाया हड़कंप

Amravati News: अयाज लड़कियों से प्रेम-व्यवहार करता था और करीब आने के बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाता था। इसके बाद उन वीडियों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण किया जाता था और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

जानें अमरावती के 'लव जिहाद' कांड का पूरा काला चिट्ठा
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन शोषण
  • मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
  • प्रेम जाल में फंसाकर 108 लड़कियों से दरिंदगी
  • मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर; 47 सदस्यीय SIT जांच में जुटी
  • अमरावती कांड: 108 लड़कियों का शोषण, आरोपी के घर पर बुलडोजर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 4 दरिंदों ने 108 लड़कियों को प्रेम का जाल बिछाकर फंसाया, उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाए, उन्हें ब्लैकमेल किया और यौन शोषण का शिकार बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 47 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जबकि बुधवार को मुख्य आरोपी के अवैध घर पर बुलडोजर कार्रवाई अंजाम दी गई।

क्या है पूरा मामला और कौन हैं आरोपी?

पुलिस के अनुसार, इस भीषण षड्यंत्र को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ मोहम्मद तनवीर, उजेर खान उर्फ इकबाल खान, तरबेज खान उर्फ तस्लिम खान और मोहम्मद साद उर्फ मोहम्मद सादिक शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उजेर खान ने कबूल किया कि उसने पीड़िताओं के अश्लील वीडियो मोहम्मद साद को भेजे थे।

आरोप है कि मुख्य आरोपी अयाज लड़कियों से प्रेम-व्यवहार करता था और करीब आने के बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाता था। इसके बाद उन वीडियों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करते हुए यौन शोषण किया जाता था और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

18 अश्लील वीडियो और 39 फोटो बरामद

जांच के दौरान पुलिस को अब तक 18 अश्लील वीडियो और 39 फोटो बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस को यह भी संदेह है कि पीड़िताओं की संख्या 108 से भी अधिक हो सकती है, जिससे इस केस का दायरा और बड़ा होने की आशंका है। अमरावती पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने पीड़िताओं से डरे बिना आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।

मुख्य आरोपी का AIMIM से रिश्ता

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज का संबंध राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से बताया जा रहा है। इस पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा है कि आरोपी को पहले ही संगठन से निकाला जा चुका था और वर्तमान में उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

मामले के बाद प्रशासन भी एक्शनमोड में आ गया है। अचलपुर नगर परिषद ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के परतवाड़ा शहर के जयस्तंभ चौक पर स्थित घर के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया था। निरीक्षण के बाद बुधवार को उस अवैध हिस्से (अतिक्रमण) पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। नगर परिषद के चीफ ऑफिसर धीरज गुहाद ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आरोपी के घर के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षेत्र में बाजार बंद और भड़की जनता

इस घिनौनी घटना के विरोध में अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहे। लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से शर्मनाक होना पड़ रहा है। लोगों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग उठाई है। साथ ही, कुछ लोगों का कहना है कि जब ये लोग सिर्फ हिंदू लड़कियों को टारगेट कर रहे हैं, तो ऐसे लोगों का पासपोर्ट रद्द किया जाना चाहिए और उन्हें देश से बाहर निकाला जाना चाहिए।

47 सदस्यीय SIT करेगी जांच

मामले की गंभीरता और बड़े पैमाने को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने 11 अधिकारियों और 36 कर्मियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार के नेतृत्व वाली यह टीम इस केस का पूरा काला चिट्ठा खोलेगी और इस सिंडिकेट से जुड़े हर सूत्र का पता लगाएगी।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment