दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2500! जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभ

Delhi News: दिल्ली सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले महीने यानी जून से शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल संभवतः 1 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए ही महिलाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और पात्रता सत्यापन किया जाएगा।

दिल्ली की महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2500, जानिए पूरी प्रक्रिया

HIGHLIGHTS

  • ₹2500 पाने के लिए जरूरी है इनकम प्रूफ, अभी से कर लें तैयारी
  • दिल्ली सरकार देगी महिलाओं को आर्थिक सहायता, जल्द लॉन्च होगा पोर्टल
  • रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500
  • ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ से महिलाओं को मिलेगा बड़ा फायदा
  • इन महिलाओं को मिलेगा ₹2500 महीना, सरकार ने तय की बड़ी शर्त

Delhi Government News: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेखा गुप्ता सरकार अपने प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये नकद देने के वादे पर अब अमल शुरू होने जा रहा है। हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को एक बेहद जरूरी शर्त पूरी करनी होगी, जिसके लिए अब से ही तैयारी कर लेना जरूरी है।

क्या है सबसे बड़ी शर्त? बनवाएं इनकम प्रूफ

सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना’ के लिए नया पोर्टल शुरू करने जा रही है, लेकिन इसका फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपये (₹2,50,000) या उससे कम है। ऐसे में योजना का लाभ लेने के लिए सबसे अहम दस्तावेज ‘आय प्रमाणपत्र’ (Income Proof) बनवाना होगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो ऐन वक्त में दिक्कत से बचने के लिए अब से अपना इनकम सर्टिफिकेट बनवा लें।

जून से लॉन्च हो सकता है नया पोर्टल

दिल्ली सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले महीने यानी जून से शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल संभवतः 1 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए ही महिलाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और पात्रता सत्यापन किया जाएगा।

नाम बदलकर हो सकती है ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में इस योजना का प्रस्तावित नाम ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ था, लेकिन अब सरकार इसका नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ रखने पर विचार कर रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बजट में किया था बड़ा प्रावधान

बता दें कि यह योजना 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े चुनावी वादों में शामिल थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपने पहले बजट में इस योजना को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए 5,100 करोड़ रुपये का विशाल प्रावधान किया था।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now