यमुना योद्धा और लखनऊ लॉयन्स की टीम जीती

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही यूपी कबड्डी लीग (यूपीकेएल) के तीसरे दिन शनिवार को पहले मैच में यमुना योद्धा ने नोएडा निन्जा को 7 अंकों (29-22) से शिकस्त दी। जबकि दूसरे मैच में लखनऊ लॉयन्स ने काशी किंग्स को 11 अंकों (42-31) के अंतर से पराजित किया।
शनिवार शाम पांच बजे खेले गए कबड्डी के पहले मुकाबले में नोएडा निन्जा ने रेड प्वाइंट, टेकल प्वाइंट और बोनस प्वाइंट मिलाकर कुल 22 अंक हासिल किए। जबकि यमुना योद्धा ने रेड प्वाइंट, टेकल प्वाइंट और बोनस प्वाइंट के साथ कुल 29 अंक हासिल कर जीत अपने नाम कर ली।

दूसरे मैच में लखनऊ लॉयन्स ने काशी किंग्स को 11 अंकों (42-31) के अंतर से पराजित किया, जिसमें विजेता टीम लखनऊ लॉयन्स ने रेड प्वाइंट, टेकल प्वाइंट और बोनस प्वाइंट मिलाकर कुल 42 अंक हासिल किए। वहीं, हार का सामना करने वाली काशी किंग्स महज 31 अंक पर ही सिमट गई।

तीसरे दिन खेल प्रेमियों ने लीग मुकाबलों को लेकर खासी दिलचस्पी दिखाई और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को भी मैचों में खासा रोमांच देखने को मिला। इस दौरान सभी टीमों के समर्थक अपने-अपने तरीके से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे। कई दर्शकों ने गानों के जरिये भी अपने फेवरेट टीमों को सपोर्ट किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now