रंगारंग कार्यक्रम से हुआ महिला दिवस का आगाज

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट्स सेक्टर 93 के सामुदायिक भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आर डब्लू ए के सहयोग से सोसायटी की सभी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संभव हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व नीलम द्विवेदी और उनकी सहयोगी टीम ने किया जो शिव प्ले स्कूल की संस्थापिका भी हैं।

टीम में शामिल थी मीनल भारद्वाज और पूजा मेथाल। वालंटियर का काम छोटे बच्चों ने किया। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जिसमें मानवअधिकार से जुड़ी मंजू शर्मा, आरडब्लूए सेक्टर 51 की अध्यक्ष अनीता जोशी भी शामिल थीं। आरडब्लूए की ओर से मैडम सुभाष , संध्या, प्रोफेसर तान्या सिंह, कालान्तर आर्ट ट्रस्ट की संस्थापिका पूजा श्रीवास्तव, ममता चौहान ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कई तरह की प्रतियोगिता भी रखी गई थीं। खेल प्रतियोगिता क्विज के साथ गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गायन में जया श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान, पायल कटोच ने दूसरा स्थान और प्रभा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में डा. माधवी शर्मा ने प्रथम श्रेया द्विवेदी ने दूसरा और श्वेता दास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में भारती प्रियंका और गरिमा को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन मीडियाकर्मी डा. अनुजा भट्ट ने किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now