KYC and Gift Cyber Fraud: आज के डिजिटल युग में साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधियों ने अब लोगों की जिंदगी भर की कमाई चुपचाप निकालने के लिए ‘पुलिस वेरिफिकेशन’, ‘KYC अपडेट’ और ‘मुफ्त गिफ्ट’ जैसे भ्रामक नामों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आए दिन नए स्कैम और उनकी नई ट्रिक्स के चलते लोगों के बैंक खाते पल भर में खाली हो रहे हैं।
नोएडा की महिला बनी नए स्कैम का शिकार
बता दें कि ठगी का ताजा और चौंकाने वाला मामला नोएडा से सामने आया है। बीते साल एक महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गईं। ठगों ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स और वन टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करके उनके बैंक खाते में सेंध लगा दी, जिसकी वजह से उनकी जिंदगी भर की कमाई बर्बाद हो गई। यह मामला सिर्फ एक अन्यतर नहीं है, बल्कि ठगों के बढ़ते हुए खतरे की तस्वीर पेश करता है।
कैसे काम करता है यह खतरनाक नेटवर्क?
बता दें कि साइबर ठग लोगों को डराने और लालच देने दोनों तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। कभी वे खुद को पुलिस ऑफिसर बताकर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हैं, तो कभी WhatsApp या सोशल मीडिया पर ‘मुफ्त गिफ्ट’ या ‘लकी ड्रा’ के नाम पर लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में खींचते हैं।
साइबर ठगों से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 तरीके:
अपनी कमाई को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आप इन बातों को हमेशा याद रखें:
1. अनजान नंबरों पर कभी ना करें भरोसा:
अगर आपके फोन पर कोई अनजान नंबर आता है और व्यक्ति खुद को पुलिस ऑफिसर, डिलिवरी बॉय या कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताता है, तो आंख बंद करके उस पर यकीन ना करें। पुलिस या बैंक कभी भी फोन पर आपसे आपकी पर्सनल डिटेल्स नहीं मांगते।
2. OTP का राज रखें ‘राज’:
किसी भी स्थिति में, भले ही कॉलर कितना भी अधिकारी बनकर बात करे, अपना वन टाइम पासवर्ड (OTP) किसी के साथ शेयर ना करें। बैंक ट्रांजैक्शन को ऑथेंटिकेट करने वाला OTP सिर्फ आपका होता है।
3. ‘फ्री गिफ्ट’ और ‘ऑफर’ वाले लिंक से रहें दूर:
WhatsApp या सोशल मीडिया पर आने वाले उन मैसेजों से सावधान रहें जो आपको लॉटरी, फ्री गिफ्ट या धमाकेदार ऑफर का लालच देकर किसी लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। भूलकर भी ऐसे लिंक पर क्लिक ना करें।
4. अनजान लिंक क्लिक करने के क्या होते हैं खतरे?
अगर आपने गलती से भी लिंक पर क्लिक कर दिया, तो वह आपको एक फेक पोर्टल पर ले जाएगा। वहां आपसे कोई ऐप डाउनलोड करने को कहा जाएगा। ऐसे ऐप्स मैलवेयर (वायरस) होते हैं, जो आपके मोबाइल की सेंसिटिव डिटेल्स, मैसेज और OTP को डायरेक्टली हैकर्स तक पहुंचा देते हैं।
5. KYC स्कैम से रहें अलर्ट:
आजकल सबसे ज्यादा स्कैम KYC अपडेट के नाम पर हो रहे हैं। ठग फोन करके कहते हैं कि आपका बैंक खाता/सिम बंद होने वाला है, KYC अपडेट कराएं। इस दौरान वे बैंक डिटेल्स मांगते हैं और तुरंत खाता खाली कर देते हैं। याद रखें, KYC अपडेट के लिए कभी फोन पर लिंक या डिटेल्स नहीं मांगे जाते।
नोट: अगर आप भी किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं या किसी संदिग्ध कॉल/मैसेज का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत नंबर 1930 पर कॉल करें या फिर www.cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का पहला और आखिरी हथियार है।























