नोएडा: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Noida News: पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौरव और अर्जुन के रूप में की है। दोनों युवा अपराधी (उम्र लगभग 19 वर्ष) हैं और उनका ताल्लुक दिल्ली से है। पहला गौरव पुत्र राजेन्द्र, निवासी हरकेशनगर ओखला, फेज-2, नई दिल्ली का है।

ओखला के दो युवक वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • दादरी में पुलिस की सफलता, 12 चोरी के वाहन बरामद
  • दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़
  • दो युवकों से 9 बाइक और 3 स्कूटी बरामद
  • दादरी पुलिस ने चोरी के मामलों का किया खुलासा
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे वाहन चोर

Noida News: थाना दादरी पुलिस ने सोमवार को वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 12 वाहन (09 मोटरसाइकिल और 03 स्कूटी) व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। थाना प्रभारी दादरी के नेतृत्व में पुलिस टीम लंबे समय से क्षेत्र में हो रही वाहन चोरियों की घटनाओं पर नजर बनाए हुए थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना व मैनुअल इंटेलिजेंस (सूचना प्रणाली) के आधार पर पुलिस टीम ने रूपवास गोलचक्कर के पास घेराबंदी कर दो बदमाशों को धर दबोचा।

आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौरव और अर्जुन के रूप में की है। दोनों युवा अपराधी (उम्र लगभग 19 वर्ष) हैं और उनका ताल्लुक दिल्ली से है। पहला गौरव पुत्र राजेन्द्र, निवासी हरकेशनगर ओखला, फेज-2, नई दिल्ली का है। दूसरा अर्जुन पुत्र जयवीर निवासी ग्राम भगूपुरा, थाना अमांपुर, कासगंज, वर्तमान पता हरकेशनगर ओखला, फेज-2, नई दिल्ली का है।

चोरी का माल और हथियार बरामद

बता दें कि पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 09 मोटरसाइकिल, 03 स्कूटी व 02 अवैध चाकू बरामद किए हैं।

दिल्ली व एनसीआर में करते थे वारदात

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वाहन चोरी करके उन्हें सस्ते दामों में बेचने का काम करते थे। पुलिस का मानना है कि इनके तार अन्य बड़े गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर उनकी अन्य वारदातों का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now